फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   snatched money from the hawker by showing knife

Chandauli News: चाकू दिखाकर फेरी वाले से छीने रुपये

Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
snatched money from the hawker by showing knife
अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप ऑटो सवार कुछ बदमाश चाकू दिखाकर फेरी वाले से साढ़े चार हजार नगदी सहित हजारों रुपये के लहंगे व चुनरी छीनकर फरार हो गए। कानपुर देहात निवासी शिवम सिंह अपने कुछ साथियों के साथ चंदौली के केशवपुर में किराए के मकान में रहता है। वह साइकिल से फेरी लगाकर लहंगा-चुनरी बेचता है। रविवार को भी वह लहंगा-चुनरी बेचने निकला। दो गांवों में व्यापार करने के बाद तीसरे गांव में जा रहा था। रास्ते में ऑटो सवार तीन लोग मिले। उन्होंने बहन की शादी की बात कह लहंगा-चुनरी लेने के लिए उसको आलमपुर गांव के रजबाहा के समीप बुलाया। वहां पहुंचते ही ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसके पास से बिक्री के साढ़े चार हजार रुपये व मोबाइल के अलावा लगभग 35 हजार का लहंगा-चुनरी लेकर फरार हो गए। शिवम ने 112 नंबर पर फोन मिलाकर पुलिस को सूचना दी। अलीनगर थाने को भी सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। इस संबंध में एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed