फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smoke emanating from coal-laden goods train, chaos

कोयला लदे मालगाड़ी से निकला धूंआ, अफरा तफरी

Fri, 01 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Smoke emanating from coal-laden goods train, chaos
पड़ाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट पर व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप कोयला लदे मालगाड़ी के दो बोगी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मालगाड़ी को रोकी गई और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है गर्मी की वजह से आपस में रगड़ खाने से कोयला सुलगने लगा। इस घटना में पौन घंटे तक मालगाड़ी रूकी रही।
विज्ञापन

धनबाद से कोयला लेकर मालगाड़ी टांडा की ओर जा रही थी। दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन मास्टर की नजर दो बोगी से निकलते धूंआ पर गई। इस पर स्टैशन मास्टर ने कंट्रोल को सूचित किया। कंट्रोल की सूचना पर मालगाड़ी के चालक संजय कुमार ने ट्रेन रोकी। आग इंजन से सातवीं और 14वीं बोगी में लगी थी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। इसके बाद ओएचई लाइन की आपूर्ति बंद की गई और इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। लगभग चालीस मिनट के प्रयास से आग बुझी। इसके बाद मालगाड़ी आगे बढी। आरपीएफ इंचार्ज महेन्द्र सिंह ने बताया कि आग गर्मी की वजह से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed