फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   smart class

आईजी ने किया स्मार्ट क्लास व मिनी साइंस सेंटर का उद्घाटन

Tue, 27 Aug 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
smart class
नियामताबाद। विकासखंड के कटरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को स्मार्ट क्लास व मिनी साइंस सेंटर का उद्घाटन किया गया। आईजी रेंज वाराणसी विजय सिंह मीणा ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास व साइंस सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा देकर देश का अच्छा नागरिक बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। बच्चों के अभिभावक शिक्षकों से ईमानदारी से बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा देने की उम्मीद करता हैं। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भी कांवेंट स्कूलों के समान शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के लिए जो स्मार्ट क्लास के तहत प्रोजेक्टर और स्क्रीन खुद के प्रयास से लगवाया है, यह प्रशंसनीय कार्य है। बालिक सुरक्षा पर कहा कि बच्चियों के सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन पर होती है। उन्होंने बालिका व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी। वहीं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अवनीश अग्रवाल ने विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष बनवाने व चार कंप्यूटर देने की घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय की छात्रा सुनीता, संजना, गायत्री, अंजलि, शमा परवीन, सोनाली आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीईओ सुरेश सिंह, एबीआरसी सुरेशचंद्र यादव, संजय यादव, गीता, मृदुला, अजीत पांडेय, गिरिजा, रानी सक्सेना, सत्यप्रकाश, रश्मि, डॉ. देवेंद्र प्रताप यादव, पवन चौबे, अजय सिंह, यमुना प्रसाद, रामअवध राम, रामचरित्र प्रसाद, सुनील सिंह, प्रदीप जायसवाल, राम वचन, सरोज, प्रवीण कुशवाहा, जेपी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed