फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Small and MSME sector industries will get financial help

Chandauli News: लघु और एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को मिलेगी वित्तीय मदद

Thu, 20 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Small and MSME sector industries will get financial help
पीडीडीयू नगर। लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के उपमहाप्रबंधक रितेश कुमार सिंह के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है। इससे लघु और एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को आसानी से वित्त पोषण एवं विकास में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सिडबी के उपमहाप्रबंधक रितेश सिंह ने कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन पूर्वांचल का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण एसोसिएशन है। इसलिए सिडबी रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन से जुड़े सभी उद्यमियों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराएगी और सब्सिडी भी तुरंत मिलेगा। एसोसिएशन के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में सिडबी की तरफ से एक अधिकारी भी तैनात किया जाएगा, जो हर उद्यमी की समस्याओं को तत्काल समाधान करेगा। सिडबी की तरफ से रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के कार्यालय में 10 किलोवॉट का सोलर पैनल, लैपटॉप आदि भी लगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिडबी के माध्यम से उद्योगों में सोलर पैनल लगवाने पर ऋण पर दो प्रतिशत ब्याज पर छूट भी मिलेगी। इसके लिए 100 फीसदी लोन होगा। जिसे मासिक बिल की बचत से ही अदा होगा। बैठक में सिडबी के प्रबंधक विनीश व अक्षय सहायक प्रबंधक नूपुर के अलावा और उद्यमियों की तरफ से विनम्र अग्रवाल, जितेंद्र जैन, अजय राय, अमित गुप्ता, शरद, धीरज विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, शिव पूजन जायसवाल, भारत जोतवानी, अरविंद सिंह, सुनील अग्रहरि, रवि कपूर, संजय लखवानी सुरेश खंडेलवाल, विजय केशरी, राहुल शर्मा, संजय गुप्ता, आदर्श सिंह, अतुल मिश्रा, राजदीप थापर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed