फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slow pace of land acquisition, DM expressed displeasure

Chandauli News: जमीन अधिग्रहण की गति धीमी, डीएम जताई नाराजगी

Wed, 24 Jul 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of land acquisition, DM expressed displeasure
चंदौली। सैदपुर-सकलडीहा सड़क के चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की गति धीमी होने पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नाराजगी जताई है। डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारतमाला, रिंग रोड, फ्रेट विलेज, सैदपुर-सकलडीहा मार्ग, मुगलसराय-भूपौली चहनिया मार्ग के चौड़ीकरण समेत अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि सैदपुर सकलडीहा मार्ग के चौड़ीकरण के आठ गांव प्रभावित है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए किसानों की सहमति से जमीन का बैनामा कराया जाना है। लेकिन इस काम को अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पूरा नहीं कराया जा सका है। इधर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अधिशासी अभियंता आलोक सिंह ने कहा कि सैदपुर सकलडीहा मार्ग, 7.42 हेक्टेयर जमीन प्रभावित है। जिसके अधिग्रहण काम चल रहा है। इसी तरह मुगलसराय-भूपौली चहनिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 11.61 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी बैठक के दौरान काम ढीलाई बरतने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैठक में सहायक अधिशासी अभियंता से कहा कि राजस्व विभाग की टीम के साथ किसानों की समस्याओं का मौके पर जाकर समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed