फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slogans took out procession, protested against agricultural law

जुलूस निकालकर की नारेबाजी, कृषि कानून का किया विरोध

Sat, 26 Jun 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Slogans took out procession, protested against agricultural law
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ अखिल भारतीय किसान महासभा ने आंदोलन किया। इस दौरान चंदौली जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट गए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कृषि कानून 2020 को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि 26 जून 1975 को इंदिरा गांधी के तत्कालीन सरकार ने विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल दिया। आज एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार अपने विरोधियों को जेल में डाल रही है यह निरंकुश तानाशाही है और इसके खिलाफ पिछले सात महीने से दिल्ली बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठे हैं। लेकिन केंद्र सरकार तानाशाही का रास्ता अख्तियार करते हुए किसानों की बातों को सुनने से इन्कार कर दिया। इस स्थिति में किसानों ने आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार किया है। अध्यक्षता किस्मत यादव ने की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने बिछियां धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसान विरोधी बताया। कहा कि कृषि क्षेत्र में कंपनी राज लागू करने का षड्यंत्र केंद्र सरकार कर रही है। अनाज भंडार से प्रतिबंध हटाना जमाखोरी को बढ़ावा देने के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed