फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sixteen lakh rupees recovered from PDDU Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से सोलह लाख बरामद

Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sixteen lakh rupees recovered from PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या एक से एक युवक को बीस लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को आयकर विभाग को सौंप दिया। जीआरपी के मुताबिक युवक नोट का बंडल वाराणसी से पंश्चिम बंगाल लेकर जा रहा था। आगे की कार्रवाई वाराणसी आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

जीआरपी क्षेत्राधिकारी रेलवे कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम शनिवार की सुबह स्टेशन पर संदिग्धों की पड़ताल कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें नोटों के बंडल मिले। वह पांच सौ नोट के बंडलों विवरण और कागजात नहीं दिखा पाया। बताया कि नोटों की गिनती की गई तो 16 लाख रुपये का हिसाब आया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हबीबुल शेख निवासी बरगछिया, थाना जगत बल्लभगढ़ हावड़ा पश्चिम बंगाल बताया। सीओ के मुताबिक वह सोने चांदी की कारीगरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed