फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six thieves caught with three stolen bikes

चोरी की तीन बाइकों के साथ छह चोर पकड़ाए

Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Six thieves caught with three stolen bikes
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में बाइक के साथ पकड़े गए चोर। - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कमलापुर गांव के समीप चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय छह चोरों को तीन बाइक, तीन तमंचा व दस कारतूस के साथ धर दबोचा। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई रमेश यादव, एसआई ताराचंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली की कमलापुर गांव के समीप गोखुरी नहर पुलिया से होकर कुछ बदमाश चोरी की बाइक के साथ पीडीडीयू नगर की ओर जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने निर्धारित स्थान पर घेराबंदी कर ली। तभी तीन बाइकें आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन बाइक पर सवार छह लोगों की जांच की तो उनके पांच से तीन तमंचा व दस कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान संतोष कुमार बिंद, विकास सोनकर, लवकुश कुमार, रतन सोनकर निवासीगण ग्राम खंजहाचक पचफेड़वा थाना अलीनगर, शीश मोहम्मद निवासी कसाब महाल थाना मुगलसराय, सिद्धार्थ सहानी निवासी धरना छित्तमपुर थाना मुगलसराय के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा, रेमा, मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के मठना व मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर सहित वाराणसी जिले के कई स्थानों से बाइकों की चोरी करते है। उन्होंने बताया कि अपने मित्र आशु की मदद से रात में ऑटो से घूमकर बाइक को देखते थे। इसके बाद जो भी बाइक बाइक घर या दुकान के बाहर खड़ी होती थी, उसे चुरा लेते। इसके बाद बाइक की नंबर प्लेट को बदल देते थे। पुलिस ने बताया आरोपियों का मित्र आशु ही ग्राहक को खोजता और मोटरसाइकिल बेचता था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में ताराचंद सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुनील सिंह, नीरज सिंह, प्रवीण कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed