फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six suspects sent to the district hospital for investigation

छह संदिग्धों को जांच के लिए भेजा जिला अस्पताल

Sun, 31 May 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six suspects sent to the district hospital for investigation
सकलडीहा। स्थानीय सीएचसी पर रविवार को गैर प्रांतों से पहुंचे 87 प्रवासी कामगारों की जांच की गई। इस दौरान सरेसर गांव के पांच और कस्बा केएक संदिग्ध को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल कोविड-19 की जांच के लिए भेजा। इसके अलावा हॉटस्पॉट दिघवट गांव के बनवा और कुटिया मजरा में डेढ़ सौ परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

कोविड-19 की जांच को लेकर स्वास्थ्य महकमा से लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को सीएचसी पर 87 प्रवासी मजदूरों कक स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं जांच के लिये सरेसर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच संदिग्धों और सीएचसी जांच कराने पहुंचे कस्बा के एक युवक को संदिग्ध पाए जाने पर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा दिघवट गांव के ग्राम प्रधान पुत्र महेंद्र राजभर की पहल पर हॉटस्पॉट मजरा बनवा और कुटिया में 150 परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार सर्तकता के साथ प्रवासी मजदूरो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed