फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six quintals 560 grams of ganja recovered, five smugglers arrested

छह कुंतल 560 ग्राम गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six quintals 560 grams of ganja recovered, five smugglers arrested
दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के पास शुक्रवार को एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने डीसीएम वाहन से छह कुंतल, 68 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा को तस्करों ने अदरक की 131 बोरियों के नीचे 22 बोरियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजा ले जा रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार भी किया। तलाशी में तस्करों से मिले पांच मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों व बरामद गांजे को वाहन सहित कब्जे में कर थाने ले आई। यहां तस्करों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एसटीएफ के जवान पवन कुमार ने कैमूर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को यूपी-बिहार की सीमा पर कर्मनाशा के पास एक होटल में भारी मात्रा में गांजा व तस्करों के होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने बताए गए होटल पर छापेमारी की तो वहां एक डीसीएम, एक स्कॉर्पियो व एक बाइक मिली। तलाशी में डीसीएम में ऊपर 131 बोरा अदरक व बोरों के नीचे 22 बोरों में छिपाकर रखा छह कुंतल, 68 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ। छानबीन के बाद पुलिस ने होटल में मौजूद पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में मोहनिया निवासी प्रदीप कुमार, रांची निवासी योगेश तिर्की, उड़ीसा निवासी दयानिधि, भोजपुर आरा निवासी धीरज कुमार व नकुल कुमार शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस बरामद गांजा के साथ सभी आरोपियों को दुर्गावती थाने लाकर पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed