फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six players of the district will participate in kick boxing

किक बॉक्सिंग में जिले के छह खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Tue, 22 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six players of the district will participate in kick boxing
पीडीडीयू नगर। लखनऊ स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आगामी 25 से 27 दिसंबर तक 9वीं राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीरुद्दीन की देख-रेख में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 220 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जनपद से भी छह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला किक बॉक्सिंग संघ के सचिव इलियास अहमद ने यह जानकारी दी है। बताया कि जिले से 62 किग्रा भारवर्ग में अनुराग तिवारी, 60 किग्रा भारवर्ग में शिवांग पाल, 56 किग्रा भारवर्ग में सुहेल, 51 किग्रा भारवर्ग में विशाल कुमार व 46 किग्रा भारवर्ग में दिलीप कुमार का यचन किया गया है। वहीं बालिका वर्ग के 34किग्रा भारवर्ग में आदिति कुमारी अपनी आयु वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। संजय चौहान, गोविंदा खरवार, बरखा रानी, कुमार नंदजी आदि ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed