फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six people were injured when a bike and an auto overturned after getting stuck in the ash that fell on the road

Chandauli News: सड़क पर गिरी भस्सी में फंसकर बाइक और ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six people were injured when a bike and an auto overturned after getting stuck in the ash that fell on the road
चकिया। चंदौली मार्ग पर पंचवनिया और केरा गांव के बीच में भस्सी गिराकर छोड़ दिए जाने से इसमें फंसकर रविवार को ऑटो और बाइक पलट गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सड़क पर भस्सी गिराकर छोड़ दी गई है। यह यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। रविवार की दोपहर ऑटो रिक्शा पलटने से क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी रामाज्ञा (55), उनके परिवार की ज्योति (15), दिव्या (7) और सत्यम (5) घायल हो गए। सभी को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां रामाज्ञा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। रामाज्ञा परिवार के लोगों के साथ ऑटो से शहाबगंज रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ऑटो पलटने से घायल हो गए। उधर, सैयदराजा बाजार निवासी राजू मौर्य (30) सोनभद्र के मधूपुर से अपनी मौसी संगीता (35) को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सारांश केसरी, सुशील पांडेय, सुरेश सोनकर, सरदार जीत सिंह आदि ने घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से राजू और संगीता को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed