{"_id":"608da4c38ebc3e8d38236302","slug":"six-new-oxygen-plants-will-be-set-up-in-the-district-chandauli-news-vns5876306174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगेंगे छह नए ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगेंगे छह नए ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए छह नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। यह प्लांट सांसद और विधायक निधि से स्थापित होंगे। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि इसकी स्वीकृति मिल गई है।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी न रहे इसके लिए सांसद और विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने दो, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने दो, चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने एक और मुग़लसराय विधायक साधना सिंह ने अपनी निधि से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की सहमति दी है। इस प्रकार जिले में सांसद व विधायक निधि से छह नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 40 एलएमपी की होगी। सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सांसद निधि से 40 लाख, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 40 लाख, विधायक चकिया शारदा प्रसाद और मुग़लसराय विधायक साधना सिंह ने 20-20 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
सांसद ने जनपद में कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन की आकस्मिकता को देखते हुए स्थानीय सांसद क्षेत्र विकास निधि से पूर्व में स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं जिनकी राशि जारी नहीं हुई है को स्थगित कर अवमुक्त करने की सहमति दी है। छह नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकेगा। ऑक्सीजन के लिए दूसरे जनपदों पर निर्भरता नही रहेगी। आकस्मिक स्थिति में ऑक्सीजन के परिवहन में समय नहीं लगेगा और समय रहते कोविड मरीजों को ऑक्सीजन देकर उनकी प्राण रक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 13 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे कोरोना के गंभीर रोगियों को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।
जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि चंदौली सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल और एमएलसी अरविंद शर्मा के सहयोग से डिविजनल पूल से जिले को 13 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जिले के कोविड मरीजों को तात्कालिक रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा। बताया कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर वातावरण से मेडिकल ऑक्सीजन बनाएगा और पाइप से इसकी सप्लाई होगी। आकस्मिकता की स्थिति में इससे कोविड के गंभीर मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन मुहैया कराकर उनकी प्राण रक्षा हो सकेगी। प्रत्येक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर से दो कोविड मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा सकता है। इस प्रकार आकस्मिकता की स्थिति में 26 गंभीर कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कर उनकी प्राण रक्षा हो सकेगी।