फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six day training camp inaugurated

छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Sat, 14 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six day training camp inaugurated
नगर के डाक बंगला रोड स्थित उद्योग विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। नगर के डाक बंगला रोड स्थित मिलन लान में शुक्रवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी बारीकियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सफल अभ्यर्थियों को टूल किट व ट्रेड वार का नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभाग अभ्यर्थियों की ऋण अनुदान दिलाकर वित्तीय मदद पहुंचाएं ताकि बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सके। कहा कि प्रशिक्षण में लोहार, कुम्हार, बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री एवं दर्जी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 225 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर लिया गया है। भविष्य में और भी ट्रेडों की जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी, ताकि पढ़े-लिखे युवाओें को हुनरमंद बनाकर बेरोजगारी को दूर करने के प्रयासों को प्रभावी बनाया जा सके। इस दौरान सहायक निदेशक सुरेन्द्र शर्मा, राममनोहर, अवधेश, विनोद, केशव, श्रीकांत, कुंदन, प्रिया, बेबी, दिनेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed