फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sisters dead in road accident

सड़क हादसे में सगी बहनों की मौत

Sat, 20 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sisters dead in road accident
कंदवा के अदसड़ में दो बहनों की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : CHANDAULI
कंदवा। थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव निवासी बासदेव मौर्या की दो पुत्रियों की शुक्रवार को बिहार के नुआंव में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक कंदवा थाना क्षेत्र के दरौली गांव के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। अदसड़ गांव निवासी बांसदेव मौर्या की लड़की अंजुला (22) वर्ष का तिलक जाना था। अंजुला बड़ी बहन पूनम (34) वर्ष व बहनोई राजेन्द्र मौर्या के साथ पास के बिहार प्रांत के नुआंव में शादी के लिए खरीदारी करने गई थी। इस दौरान दोनों बहनें बाजार से गुजर रहे मालवाहक की चपेट में आ गई। जिससे पूनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अंजुला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग अंजुला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। सैयदराजा में चिकित्सकों द्वारा पुष्टि के बाद लोग शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मार्ग जाम कर धरना पर बैठ गए। देखते ही देखते मौके पर दुर्गावती, रामगढ़ सहित बिहार के अन्य थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। घंटों समझाने के बाद लोग शांत हुए तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भिजवाया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed