फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sister's brother-in-law attacked for rejecting love

Chandauli News: बहन के देवर का प्यार ठुकराने पर हमला

Mon, 03 Apr 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sister's brother-in-law attacked for rejecting love
क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को अपनी बड़ी बहन के देवर का प्यार ठुकराना भारी पड़ गया। बहन के देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लड़की के बयान पर पुलिस एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि घायल किशोरी को उसके जीजा के भाई हरिश्चंद्र चाहता ता। उनमें अक्सर बातचीत होती थी। किसी बात पर कुछ दिनों से दोनों में अनबन हो गई थी और बातचीत बंद थी। इससे हरिश्चंद्र नाराज था। शनिवार की शाम को उसने किशोरी को फोन किया लेकिन किशोरी ने बात करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज हरिश्चंद्र रविवार को अपने दो मित्रों के साथ मथुरापुर पहुंचा और लड़की के गले पर धारदार हथियार से हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सैयदराजा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed