{"_id":"67c3675625aba8533c099c2b","slug":"sir-sanitation-workers-do-not-come-to-kalyanpur-there-is-a-pile-of-garbage-chandauli-news-c-189-1-svns1012-127858-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: साहब... कल्याणपुर में नहीं आते सफाईकर्मी, गंदगी का लगा है ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: साहब... कल्याणपुर में नहीं आते सफाईकर्मी, गंदगी का लगा है ढेर
विज्ञापन
चंदौली। सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बरहनी ब्लाॅक के कल्याणपुर के लोगों ने गांव में सफाई कर्मी के नहीं आने की शिकायत की। उनका कहना था कि सफाई न होने से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने डीपीआरओ को गांव में सफाईकर्मी की तैनाती कर नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया।
सदर तहसील में 73 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर आठ का निपटारा हो पाया। जिले के पांच तहसीलों में समाधान दिवस पर कुल 242 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर सिर्फ 25 का निपटारा हो पाया।इससे पहले डीएम ने अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्वक निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर जरूर पहुंचें। दोनों पक्ष से वार्ता करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न होने पाए। इस दौरान प्रभारी एसपी अनिल यादव, परियोजना निदेशक बृजभान सिंह, सीओ सदर राजेश राय आदि मौजूद रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में एसडीएम आलोक कुमार की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 61 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर तीन का निपटारा किया गया। इस दौरान सीओ आशुतोष, तहसीलदार राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। नौगढ़ में एसडीएम कुंदनराज कपूर की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस पर आए 36 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर सात का निपटारा किया गया। यहां सबसे ज्यादा भूमि विवाद, बिजली, सिंचाई और वन विभाग से संबंधित शिकायतें आईं। इस दौरान तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार प्रभु नारायण, बीडीओ अमित कुमार, जय मोहनी के रेंजर मकसूद आलम आदि मौजूद रहे। चकिया तहसील में एसडीएम दिव्या ओझा की मौजूदगी में 28 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर तीन का निपटारा किया गया। इस दौरान तहसीलदार सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। सकलडीहा तहसील में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने शिकायतों की सुनवाई की।
इस दौरान खंडवारी गांव निवासी ध्रुव कुमार मिश्रा ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने बंजर और नवीन परती भूमि पर कब्जा कर स्कूल और घर बना लिया है। इसपर एसडीएम ने जांच का निर्देश दिया। यहां समाधान दिवस में आए 44 शिकायतों में से मौके पर चार का निपटारा किया गया।