{"_id":"5d642f048ebc3e93a04e6a03","slug":"silver-chandauli-news-vns480102420","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किलो चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 किलो चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर लाइन शहीद बाबा की मजार के पास से तस्करी कर ले जाए जा रहे 40.350 किलो चांदी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चांदी अलीगढ़ से बनारस ले जाई जा रही थी। जीआरपी के अनुसार बरामद माल की कीमत 18 लाख 15 हजार 750 रुपये है। जीआरपी ने बरामद चांदी और तस्करों को वाराणसी से आए डीआरआई टीम के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार की सुबह अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई गिरजाशंकर यादव आदि की टीम सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर लाइन शहीद बाबा की मजार के पास पहुंची तो दो संदिग्ध युवक दिखे। काले पिट्ठू बैग लिए युवकों को पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चांदी की सिल्ली और दाने मिले। चांदी के कागजात मांगने पर दोनों नहीं दिखा पाए। इस पर दोनों को पकड़ कर जीआरपी थाने पर ले आई। यहां लाकर चांदी का वजन किया गया तो उसका वजन 40.350 किलो हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: भूपेन्द्र चौधरी निवासी अंतागढ़ी थाना सादाबाग हाथरस और दीपक निवासी नगलाछत्ती, सादाबाग हाथरस बताया। दोनों ने बताया कि उन्हें चांदी बनारस में चौक क्षेत्र में पहुंचाने के लिए दी गई थी। चांदी सकुशल पहुंचाने पर उन्हें सात सात हजार रुपये मिलते। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बरामद चांदी का मूल्य 18 लाख रुपये है। दोनों को चांदी किसने और किसको पहुंचाने के लिए मिले थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया कि बरामद चांदी और तस्करों को डीआरआई वाराणसी की टीम के हवाले किया गया है। आगे की कार्रवाई वही करेगी। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल नींबू लाल, रमाशंकर यादव, संतोष सिंह, कांस्टेबल अमत कुमारि ंसह, विजय कुमार गोंड, अमरजीत यादव रहे।
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर पर चेकिंग के दौरान चोरी की कीमती मोबाइल और नशीला पाउडर के साथ दो को गिरफ्तार किया है। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि टीम सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर चेकिंग कर रही थी। रात डेढ़ बजे प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर दो युवक दिखे। दोनों की तलाशी ली गई तो इनके पास से कीमती मोबाइल और 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तार पिल्लू डोम निवासी काली महाल मुगलसराय और मोहम्मद इरशाद निवासी वार्डनंबर 16 नया भोजपुर डूमराव बक्सर बिहार लंबे समय से ट्रेनों और और स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुरा रहे थे। गिरफ्तार पिल्लू डोम पर पूर्व में पीडीडीयू नगर जीआरपी में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2600