फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sikandarpur's Pradhan Seema Gupta will be a witness to the flag hoisting ceremony in New Delhi

Chandauli News: नई दिल्ली में ध्वजारोहण कार्यक्रम की सिकंदरपुर की प्रधान सीमा गुप्ता बनेंगी साक्षी

Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sikandarpur's Pradhan Seema Gupta will be a witness to the flag hoisting ceremony in New Delhi
चकिया। विकास खंड के सिकंदरपुर की महिला ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य कराकर माडल गांव बनाने पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली की परेड व राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में साक्षी बनने का आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र डीपीआरओ द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस उपलब्धि से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में ओडीएफ के साथ ही सफाई, सस्ते गल्ले की दुकान सोलर बिजली से आच्छादित कराने, सीवरलाइन, सीसी रोड बनवाने सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन व विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता को राष्ट्रीय परेड व ध्वजारोहण कार्यक्रम में देखने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया है। सीमा को 15 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में डीपीआरओ की तरफ से निमंत्रण पत्र उपलब्ध कराया है। महिला प्रधान होने के नाते उनके साथ एक सहयोगी साथी के रूप में उनके पति समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता को भी पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। सिकंदरपुर की प्रधान को राष्ट्रीय ध्वजारोहण में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिलने पर गांव के विद्याधर पाठक, महातिम पटेल, राजेश विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद केसरी, सुरेंद्र मोदनवाल, आदित्य गुप्ता, असगर अली, सदाकत अली, राममिलन चौहान, राम अवतार यादव ने खुशी जताई। ग्राम प्रधान सीमा ने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर खुशी है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि पंचायती राज निदेशक की तरफ से मिले निर्देश पर सिकंदरपुर को मॉडल गांव बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर प्रधान सीमा गुप्ता को नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed