फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Siddharth was killed by two close brothers in a drinking dispute

शराब पीने के विवाद में दो सगे भाइयों ने की थी सिद्धार्थ की हत्या

Sat, 19 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharth was killed by two close brothers in a drinking dispute
किशोर की हत्या करने वाले आरोपितो के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी हेमंत कुटियाल। - फोटो : CHANDAULI
चन्दौली। सदर कोतवाली अंतर्गत बिछियां कलां गांव निवासी सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ बीरू के अपहरण के मामले में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस से बिछिया में निर्माणाधीन एक मकान से जमीन के अंदर गड़े सिद्धार्थ के शव को बरामद कर लिया है। वही सिद्धार्थ की हत्या के मामले में अमित खरवार और उसके छोटे भाई कन्हैया खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर रात पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि हत्या के आरोप से बचने तथा लोगों को गुमराह करने के लिए दोनों आरोपी युवकों ने अपहरण की घटना का साजिश रच रहे थे और सिद्धार्थ के मोबाइल से कभी 20 लाख तो कभी 25 और 50 लाख रुपये तक कि फिरौती परिवार वालों से मांग रहे थे। एसपी ने बताया कि शराब पीने के विवाद में दो सगे भाइयों ने सिद्धार्थ की हत्या की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कंदवा थाना क्षेत्र के अमरा निवासी रामजन्म खरवार बिछिया में एक नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। राम जन्म वर्तमान में प्रतापगढ़ के एक ब्लॉक में कनिष्ठ लिपिक पद पर तैनात हैं। मंगलवार की दोपहर अमित खरवार के मकान में सिद्धार्थ और अमित का छोटा भाई कन्हैया साथ में ही बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अमित ने सिद्धार्थ को सिगरेट लाने के लिए कहा। शराब के नशे में धुत अमित की बात न मानते हुए सिद्धार्थ ने सिगरेट लाने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। बात बढ़ने पर सलाद काटने वाले चाकू से अमित ने सिद्धार्थ के ऊपर हमला कर दिया इसके बाद अमित और कन्हैया ने निर्माणाधीन मकान में बने गड्ढे में अमित के शव को ढक दिया तथा थोड़ी देर बाद बाजार से नमक लाकर उसके अंदर डालकर मिट्टी से दबा दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अमित और कन्हैया ने सिद्धार्थ के मोबाइल को लेकर अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास मोबाइल आन किया और उसके परिवार के लोगों को फोन करके अपहरण की जानकारी दी। साथ ही 20 लाख की फिरौती की मांग गुरुवार को सिद्धार्थ के पिता नंदलाल जायसवाल से की। अपहरण की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ के पिता नंदलाल ने बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने की तहरीर सदर कोतवाली में दी। इसके बाद लुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed