फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shyam, your flute calls Radha's name...devotees dance to this.

Chandauli News: श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shyam, your flute calls Radha's name...devotees dance to this.
नौगढ़। कस्बे में शनिवार की शाम बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव उत्साह, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे नगर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर नौगढ़ के युवाओं और श्याम परिवार के सदस्यों की ओर से आयोजन किया गया। इसमें विशाल भंडारा, झांकी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर पंडाल में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति में अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र केशरी, संजय मोदनवाल और प्रफुल केशरी प्रमुख रूप से शामिल रहे, जबकि अभिषेक मद्धेशिया और शुभम मद्धेशिया ने सहयोग किया। “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

इसी क्रम में दुर्गा मंदिर पोखरा परिसर को आकर्षक सजावट से खाटू धाम का रूप दिया गया। लाइटों, फूलों और झालरों से सजा मंदिर परिसर दीपमालाओं से जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को दीप प्रज्वलन और झांकी के साथ जब भक्ति गीतों की गूंज फिजा में फैली तो श्रद्धालु झूम उठे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘’’’श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’’’’ जैसे भजनों पर भक्तों ने नृत्य करते हुए अपनी भक्ति व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की और आयोजकों की सराहना की।
श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसे आयोजन न केवल समाज में भक्ति भावना को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।
पूरे नौगढ़ में देर रात तक भक्ति और आनंद का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed