{"_id":"645ba404a0d2035ea30ce4f7","slug":"shutman-died-due-to-hit-while-passing-goods-train-at-vyas-nagar-railway-station-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: मालगाड़ी पास कराते समय चपेट में आने से शंटमैन की मौत,परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: मालगाड़ी पास कराते समय चपेट में आने से शंटमैन की मौत,परिवार में मचा कोहराम
Wed, 10 May 2023 07:32 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 May 2023 07:32 PM IST
सार
उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात शंटमैन की बुधवार सुबह मालगाड़ी पास कराने के दौरान चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मालगाड़ी पास कराते समय चपेट में आने से शंटमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात शंटमैन की बुधवार सुबह मालगाड़ी पास कराने के दौरान चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से बिहार के रामगढ़ियां, आरा निवासी मुहम्मद राकेश अली (42) छह वर्षों से व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर शंटमैन के रूप में तैनात था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह छह बजे वह मालगाड़ी को पास करा रहा था। इसी बीच अप लाइन पर आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शंटमैन की मौत से साथी रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर वाराणसी से आई जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
घटना की सूचना से राकेश के परिजनों में कोहराम मच गया। रेलकर्मियों ने बताया कि मुहम्मद राकेश अली ने अपनी बेटी आश्मिन की शादी मार्च माहीने में की थी। घर में पत्नी नुरजहां, बेटा अरमान 18 और फरहान 8 वर्ष है। सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन