Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shri Krishna arrived in Radha's village; her companions welcomed him.

Chandauli News: राधा के गांव पहुंचे श्रीकृष्ण, सखियों ने किया स्वागत

Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna arrived in Radha's village; her companions welcomed him.
विश्व हिंदू परिषद मारवाड़ी की ओर से नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में चल रही रासलीला में रविवार को राधा के गांव में श्रीकृष्ण के पहुंचने और सखियों संग राधा की ओर से उनके स्वागत की लीला का मंचन किया गया। राधा-कृष्ण के चुटीले संवाद और सखियों की छेड़छाड़ देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संगीतमय प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते रहे। इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनी के आश्रम की लीला का मंचन किया गया। इसमें गुरु-शिष्य परंपरा, मित्रता, संस्कार और शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आश्रम के वातावरण और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंगों ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर आत्माराम तुलस्यान, मुरारी भूतिया, विष्णुकांत अग्रवाल, आलोक भारुका, आनंद लोदी, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed