फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shouted of tte Abuse

टीटीई के दुर्व्यवहार पर हंगामा

Mon, 13 Apr 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 13 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shouted of  tte Abuse
जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में
विज्ञापन
पानी और सफाई व्यवस्था न होने से नाराज यात्रियों ने स्थानीय स्टेशन पर रविवार की सुबह सवा दस बजे इसकी शिकायत प्लेटफार्म पर मौजूद टीटीई से की।

यात्रियों का आरोप है कि टीटीई ने यात्रियों के साथ बदसलूकी की। इस पर यात्री हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची जीआरपी ने यात्रियों से तहरीर लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर यात्रियों को शांत कराया। इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे तक खड़ी रही।

सीमांचल एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची थी।


वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच में बर्थ आठ पर आनंद विहार टर्मिनल की यात्रा कर रहे आरके शर्मा, बर्थ नौ पर जैनुल हक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में बर्थ चार पर यात्रा कर रहे अनंत पांडेय, बर्थ आठ पर यात्रा कर पीके शर्मा ने बताया कि ट्रेन के पटना से रवाना होने के बाद कोच में पानी न होने और फैली गंदगी को साफ कराने के लिए उन्होंने ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर प्लेटफार्म पर मौजूद टीसी से कहा, तो टीसी ने उनसे बदसलूकी की और हाथापाई करने पर उतर आया। जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई और ट्रेन रवाना होने लगी तो उन्होंने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे।

चेन पुलिंग और हंगामे की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने उन्हें समझाया बुझाया। जीआरपी ने यात्रियों से तहरीर ली और करीब सवा 11 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई।

इस संबंध में जीआरपी कोतवाली प्रभारी नंद जी यादव ने कहा कि यात्रियों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



‘सीमांचल एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत मुझे नहीं मिली है। किसी भी यात्री की शिकायत अगर मेरे पास पहुंचती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।’- आशीष कुमार झा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed