फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shops on the track, illegal parking on the road, traffic jam

Chandauli News: पटरी पर दुकानें, सड़क पर अवैध पार्किंग, लग रहा जाम

Mon, 15 Apr 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Shops on the track, illegal parking on the road, traffic jam
पीडीडीयू नगर। नगर की मुख्य सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या नासूर बन गई है। दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानें सज जाती हैं तो सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शे बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे वाहन ही नहीं, पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है और रोज जाम से लोगाें को जूझना पड़ता है। अधिकारियों की लापरवाही से समस्या गंभीर हाेती जा रही है। शहर में मुख्य सड़क के किनारे बाजार और रेलवे स्टेशन की वजह से रोज 25 हजार से ज्यादा बाहरी लोगों का आवागमन होता है। स्टेशन के बाहर निकलते ही लोग जाम में फंस जाते हैं। काली मंदिर से नई बस्ती तक करीब एक किलोमीटर सड़क और दोनों पटरियां अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई हैं। फुटपाथ पर स्थानीय दुकानदारों के साथ ठेले खोमचे वालों का कब्जा है। एक किमी की दूरी में 400 से ज्यादा दुकानें पटरियों पर लगती हैं। एलबीएस कटरा के सामने, धर्मशाला रोड, प्राचीन काली मंदिर, स्टेशन के समीप, गल्ला मंडी, परमार कटरा, रस्तोगी गली तक दोनों तरफ पटरियां गायब हैं। सब्जी मंडी से काली मंदिर तक हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां फुटपाथ पर दुकानें तो सड़क पर आटो और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा रहता है। ऐसे में 500 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटा लग जाता है। नगर में जाम का एक प्रमुख कारण स्थायी स्टैंड न होना है। इसकी वजह से हमेशा 200 से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर खड़े रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एक साल पहले आईजी के. सत्यनारायण ने ऑटो चालकों को दूसरी जगह सिफ्ट कर दिया था। सड़क पर ऑटो खड़ा करने 10 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान किया था। 10 दिनों के बाद ही यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई। स्थानीय पुलिस ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed