फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shopkeeper raped the girl, kept her locked in the room for five hours after she became unconscious

Chandauli News: दुकानदार ने किशोरी किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर पांच घंटे कमरे में बंद रखा

Wed, 24 Jul 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper raped the girl, kept her locked in the room for five hours after she became unconscious
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुकानदार ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई उसे पांच घंटे तक कमरे में बंद रखा। होश में आने के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिवार के लोग भूपौली चौकी और थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाई तब मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी के परिजनों की तहरीर के अनुसार रविवार को उनकी 14 साल की बेटी सामान लेने गांव स्थित एक दुकान पर गई थी। दुकानदार ने कहा कि भीतर जाकर खुद सामान ले लो। किशोरी अंदर गई दुकानदार प्रदीप ने उसे दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई तो प्रदीप डर गया और उसे पांच घंटे तक कमरे में ही बंद रखा। उधर, किशोरी के परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। होश आने के बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिवार के लोग भूपौली चौकी पहुंचे लेकिन दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को सुबह परिजन अलीनगर थाना पहुंचे तो प्रभारी थानाध्यक्ष कार्रवाई में हीलाहवाली करते रहे। इससे क्षुब्ध परिजन एसपी आदित्य लांघे के पास पहुंच गए। इसके बाद एसपी के आदेश पर अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि पाक्सो एक्ट और लैंगिक अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed