{"_id":"66643822ff3a694dbe0b469e","slug":"shocking-accident-in-chandauli-youth-head-severed-from-body-after-being-hit-by-tractor-trolley-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चंदौली में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रैक्टर के धक्के से युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, पीटे गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंदौली में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रैक्टर के धक्के से युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, पीटे गए पुलिसकर्मी
Sat, 08 Jun 2024 04:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:25 PM IST
सार
Chandauli News: चक्का जाम किए लोग मृत युवक के आश्रित को मुआवजा और दुर्घटना के ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही यूपी 112 नंबर पुलिस की अवैध वसूली को बंद करने की मांग करने लगे। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने 112 पुलिस पर वसूली करने और ट्रैक्टर का पीछा करने के मामले में तेज ट्रैक्टर लेकर भागने के बीच घटना के दौर को बताया।
विज्ञापन
चंदौली में हादसे के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में चकिया-इलिया मार्ग पर शुक्रवार की देर रात गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से कृष्णानंद उर्फ किशन की मौत हो गई। वह सैदूपुर से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव मगरौर आ रहा था।
विज्ञापन
वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने यूपी 112 नंबर के दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया।
मंगरौर गांव निवासी रमाशंकर मल्लाह का एकलौता पुत्र कृष्णानंद उर्फ किशन घर में आए रिश्तेदारों के स्वागत-सत्कार के लिए शुक्रवार की रात्रि नौ बजे ई-रिक्शा से सैदुपुर मुर्गा व अन्य सामान खरीदने निकला था। सामग्री की खरीदारी कर ई-रिक्शा से अपने घर मगरौर लौट रहा था।
विज्ञापन
कुछ दूर पहले ई-रिक्शा से अपना सिर बाहर करके चालक से रुकने को कहा। इसी बीच अचानक सामने से गिट्टी लदी आ रही ट्रैक्टर की ट्राली के चपेट में आने से उसका सिर अलग हो गया।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर गांव के ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए।
इसी बीच सैदपुर की ओर से लौट रहे यूपी 112 नंबर पुलिस के दो कर्मी मौके पर आ गए। भीड़ देखकर पुलिस वाले कुछ बोलते उससे पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी और घटनास्थल पर ही चक्का जाम कर दिया।
जानकारी होते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन पर रात्रि दो बजे चक्का जाम समाप्त हुआ।