फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shobha Yatra taken out for Hindu Jan Jagran

दिं जन जागरण के लिए निकाली शोभा यात्रा

Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra taken out for Hindu Jan Jagran
पीडीडीयू नगर। हिंदू युवा वाहिहिनी भारत की मासिक बैठक मंगलवार को नगर के लाठ नंबर दो स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विकास व विभिन्न मुद्दो पर चर्चा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में हिंदू जन जागरण शोभा यात्रा निकाली। यात्रा नगर भ्रमण के बाद जिला कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रजत सिंह पटेल ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक माह मासिक बैठक की जाती है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में आम जन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद समस्याओं के निकारण के बाबत रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठ नंबर दो स्थित जिला कार्यालय से हिंदू जन जागरण शोभा यात्रा निकाली, जो कि गल्लमंडी, जीटी रोड से धर्मशाला, कसाब महाल चौराहा, मैनाताली होते हुए जिला कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद संगठन की ओर से वनवासी बस्ती में दो लोगों के बीच फूट पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री कंचन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला आईटी सेल प्रभारी चंदन सिंह, विशाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आकाश चौहान, सतीश गुप्ता, जिला मंत्री शशि पांडेय, बल्लु कुमार, कृष्णमूर्ति पटेल सहित अमित, राजू, शुभम गुप्ता, रजनीश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed