{"_id":"5fee25288ebc3e3fc206404d","slug":"shivpur-reached-the-semi-finals-after-defeating-sunrise-chandauli-news-vns5664732103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा शिवपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनराइज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा शिवपुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेली जा रही अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सनराइज एकादश सिगरा को पराजित कर शिवपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई। बृहस्पतिवार को टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज एकादश 24 ओवर में 149 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें पवन ने 36,विकास ने 34 और रजत ने 23 रन बनाये। शिवपुर की तरफ से विवेक यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 06 विकेट लिए जबकि परवीन और सावन सिंह ने एक एक विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुर ने 21वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बना कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से सावन सिंह ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की आतिशी पारी खेली। शुभम ने भी 44 रन बनाए। समाजसेवी अमित ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग असद व विवेक सिंह ने की। मैच रेफरी मुकेश पटेल रहे जबकि स्कोरर दीपक यादव रहे। संयोजक शौजब हुसैन ने बताया कि अगला मैच दो जनवरी को खेला जाएगा।
रिपोर्ट- कमलजीत सिंह
बाइट - 925