{"_id":"698f89166d912c17010bf474","slug":"shiva-procession-will-be-taken-out-from-19-places-one-lakh-devotees-will-become-baraatis-chandauli-news-c-189-1-svns1010-143971-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 19 स्थानों से निकलेगी शिव बारात, एक लाख भक्त बनेंगे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 19 स्थानों से निकलेगी शिव बारात, एक लाख भक्त बनेंगे बराती
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जिले के 19 शिवालयों से शिव बरात निकाली जाएगी। इसमें एक लाख से अधिक भक्त बराती बनेंगे। इसकी तैयारी पुरी की जा चुकी है। कहीं एक दिवसीय, कहीं दो दिवसीय और कई स्थानों पर तीन दिवसीय मेला लगेगा। इसमें भी लाखों भक्त पहुंचेंगे। शिवालयों का रंग-रोगन कर फूल-माला और झालरों से सजावट की गई है।
पीडीडीयू नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के मौके पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां शनिवार की दोपहर 12 बजे से अखंड हरि कीर्तन की शुरूआत होगी। रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हरि कीर्तन की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। घोड़े, हाथी, बैंड बाजा के साथ शिव बरात शास्त्री कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट होते हुए जीटी रोड तक पहुंचेगी और यहां से वापस मंदिर पर पहुंचेगी। रात में भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान के साथ विवाह होगा। इसी तरह नगर के मानसनगर, डीजल कॉलोनी, कैलाशपुरी, गल्ला मंडी सहित अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। नियामताबाद क्षेत्र के बिलारीडीह शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चहनियां के सेवई के पूरा में अति प्राचीन बाणेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट से कांवड़िये जल लेकर मंदिर पर पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद अन्य भक्त जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करेंगे। इस मौके पर रामचरित मानस अखंड रामायण कीर्तन होगा। इसी क्रम में बाबा कीनाराम रामगढ़, बाणेश्वर महादेव का शृंगार पूजन अर्चन और झांकी निकाली जाएगी। तो वहीं बैराठ स्थित किला पर गौरी शंकर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि मेला का आयोजन तथा दोपहर में बिरहा लोकगीत का आयोजन किया गया है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन से सटे बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर तीन दिवसीय मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी की विशेष टीम की तैनाती की जाएगी। यहां रेललाइन के आसपास जीआरपी कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं रेलवे के दानापुर मंडल और पीडीडीयू मंडल के अधिकारियों की वार्ता के बाद तय किया गया कि यहां ट्रेनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएगी। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर व स्टेशन पर जीआरपी की तैनाती की जाएगी। संवाद नगर के आरपीएफ कॉलोनी शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर एक दिवसीय मेला लगेगा। यहां 50 हजार से अधिक भक्त शिवालय पहुंच कर दर्शन पूजन करेंगे। यहां पहुंचने वाले भक्तों की परीक्षा खराब सड़क लेंगे। बाजार से इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी होते हुए वैगन केयर सेंटर तक तीन किमी की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी सड़क से बरात भी गुजरेगी। महाशिवरात्रि पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग सहित तीन महायोग विशेष फलदायी बनाएंगे। महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग और शुक्रादित्य योग का मिलन होगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग इसे महत्वपूर्ण बनाएंगे। पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि 15 फरवरी को चार ग्रह जहां कुंभ राशि में होंगे। वहीं त्रयोदशी संग चतुर्दशी का संयोग इस महोत्सव को खास बनाएगा। महाशिवरात्रि पर इस बार बुध, सूर्य, शुक्र और राहु एक साथ कुंभ राशि में होंगे। रविवार को उत्तराषाढ़ नक्षत्र, वनिज के बाद शकुनी करण और मकर राशि का चंद्रमा की स्थिति सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण करेगी। पं. संतोष तिवारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर शिव अर्चना फलदायी है।