फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shilapatt uprooting

शिलापट्ट उखाड़ने के विरोध में धरना

Fri, 29 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 29 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shilapatt uprooting
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्थापक की
विज्ञापन
मूर्ति के नीचे लगे छात्र संघ के शिलापट्ट को उखाड़े जाने से नाराज छात्र नेता समर्थकों के साथ गुरुवार की सुबह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे  कोतवाली प्रभारी ने छात्रों को समझाया कि वे लोग अपनी बात एसडीएम और सीओ  सदर के सामने पत्रक के माध्यम से रखें। इस पर छात्रों  ने धरना समाप्त कर दिया।


कॉलेज के संस्थापक  पंडित पारस नाथ तिवारी की मूर्ति कालेज प्रांगण में लगवाने की अनुमति की छात्रसंघ  उपाध्यक्ष क्षितिश कुमार ने कॉलेज प्रशासन से मांगी थी। इस पर  महाविद्यालय ने उसे मूर्ति  लगाये जाने की इजाजत दे दी।

छात्रसंघ  उपाध्यक्ष ने मूर्ति लगवाने के दौरान उस कार्य को कराये जाने के दौरान  शिलापट्ट लगवाया जिस पर उसका नाम भी अंकित है।

 बाद में मूर्ति अनावरण को लेकर  महाविद्यालय प्रशासन और छात्र संघ उपाध्यक्ष आमने सामने आ गए। कॉलेज के प्रबंधक  राजेश तिवारी ने कहा की मूर्ति लगवाने में आये खर्च का भुगतान छात्र  नेता को कर दिया गया था। इसलिये इसका अनावरण कॉलेज प्रशासन अपने अनुसार  करवाएगा।

वहीं दूसरी तरफ छात्र नेता ने मूर्ति के एवज में किसी भी रकम के  प्राप्त होने से इंकार कर दिया। पिछले दिनों जिचबाजी के बीच छात्रसंघ उपाध्यक्ष  क्षितिश कुमार ने अपने समर्थकों संग मूर्ति का अनावरण कर दिया। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने  लगे शिलापट्ट को  उखाड़ दिया।


 इसकी शिकायत  जिलाधिकारी से की गयी। इसपर जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। छात्र  नेता क्षितिश कुमार ने बताया की कार्यवाही के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया  गया है। इस संबंध में एसडीएम सदर गिरीश कुमार शर्मा ने पत्रक के आधार जाँच कराई जायेगी ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed