फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shicshamitr did jam

शिक्षामित्रों ने किया जाम

Thu, 17 Sep 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 17 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitr did jam
शिक्षामित्र के सहायक शिक्षक पद पर हुए समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


नगर में जुलूस निकालकर विकास भवन के समीप धरना दिया।

 इसके बाद डीएम कार्यालय के सामने दोपहर में हाइवे को जाम कर दिया। बाद में बीएसए पीसी यादव, एसडीएम अनिल कुमार मिश्रा और प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संरक्षक व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।

इस बीच आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर पुलिस ने हाई वे जाम करने पर चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।


इसके पूर्व धरनास्थल सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षामित्र राजनीति के शिकार हुए हैं। अपने हक के लिए सभी शिक्षामित्रों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

केंद्र सरकार व कुछ लोगों की मिलीभगत से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हुआ है।

इसके लिए हम सभी अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए सैकड़ों शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आधे घंटे तक हाइवे को जाम रखा। इस  दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ है।

वे संयम के साथ कार्य करें, सरकार आप सभी की हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर संतोष सिंह, उषा यादव, जयप्रकाश, पद्मावती, मनोरमा, संध्या, संगीता, रामकरण, विनोद  आदि उपस्थित रहे।

उधर कोतवाल साजिद सिद्दीकी ने बताया कि हाईवे पर अवरोध करने के कारण चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
इनसेट----
दलों का भी मिल रहा समर्थन
चंदौली। शिक्षामित्रों को राज्य कर्मचारी संघ के विभिन्न संवर्गों और राजनीतिक दलों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग, निर्वाचन कार्यालय, विकास भवन सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों ने शिक्षामित्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

 जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र हमारे साथी हैं, उनका हर कदम पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साथ देंगे। लेकिन शिक्षामित्र कोई गलत कदम नहीं उठाएं। इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कुशवाहा ने भी शिक्षामित्रों के आंदोलन में शामिल होकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इनसेट----
महिला शिक्षामित्र हुई बेहोश
चंदौली। कलेक्ट्रेट के समीन हाइवे जाम करने के दौरान बरहनी ब्लाक की ऊषा यादव और एक अन्य महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गईं। इससे महिला साथियों ने दोनों को संभाला और कलेक्ट्रेट ले गईं।

ऊषा यादव को एक घंटे के बाद होश आया। होश में आने पर ऊषा ने कहा कि जब से कोर्ट का आदेश आया है तब से ही स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है।

सकलडीहा में भी कार्य बहिष्कार
सकलडीहा।  इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा मित्रों में जबरदस्त आक्रोश  व्याप्त है। बुधवार को  तीसरे दिन भी शिक्षा मित्रों ने शैक्षणिक कार्य का  बहिष्कार कर विरोध जताया।

शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत उर्फ  अजीत यादव ने कहा कि जब तक शिक्षा मित्रों को न्याय नहीं मिलेगा तब लड़ाई  जारी रहेगी। ब्लाक संरक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने  काली पटृी बांध कर विरोध जताया। इसमें कल्पना, सुमन, प्रकाश भारती, पिंकी,  जयशंकर, संतोष, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed