फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shehnai will resonate for 38 days from November to March

Chandauli News: नवंबर से मार्च तक 38 दिन गूंजेगी शहनाई

Tue, 14 Oct 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will resonate for 38 days from November to March
पीडीडीयू नगर /कंदवा। आगामी 21 नवंबर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी। इस साल 21 नवंबर से 14 मार्च 2026 तक विवाह के 38 मुहूर्त मिलेंगे। यह जानकारी बरहनी ब्लाॅक के बहोरा चंदेल गांव निवासी व ज्योतिषाचार्य पं. राधेश्याम चौबे ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रबोधिनी एकादशी के बाद मार्गशीर्ष प्रतिपदा (अगहन प्रतिपदा) यानि 21 नवंबर से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। नवंबर में 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 नवंबर विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके अलावा दिसंबर में 01, 04, 05 और 06 दिसंबर तक मांगलिक कार्यों के मुहूर्त हैं। बताया कि दिसंबर माह में 16 दिसंबर से दिन में 1 बजकर 51 मिनट से खरमास शुरू होने से 03 फरवरी 2026 तक मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। इसके बाद वर्ष 2026 के फरवरी में 04 , 05, 06, 07, 08, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 फरवरी व मार्च में 02, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 मार्च तक मांगलिक कार्य होंगे। इसके बाद मांगलिक कार्य पर विराम लग जाएगा। यह भी बताया कि नवंबर में सात और दिसंबर में चार वैवाहिक मुहूर्त हैं। वर्ष 2026 के फरवरी में 16 और मार्च में 11 शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed