फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   shed Falling, Six of the injured lawyer

शेड गिरने से छह वकील घायल

Sun, 22 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 22 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
shed Falling, Six of the injured lawyer
तेज हवा के झोकों से गिरा शेड।
सदर कचहरी परिसर में शनिवार की दोपहर तेज हवा के झोकों से सिविल बार सभागार के समीप अधिवक्ताओं के लिए लगाया गया टीन शेड धराशाई हो गया। इस दौरान वहां मौजूद आधा दर्जन अधिवक्ता चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने घायल साथियों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद बैठक कर स्थायी शेड निर्माण के लिए डीएम से वार्ता करने का निर्णय दिया। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। बुद्ध पूर्णिमा के कारण सरकारी छुट्टी थी। इस वजह से कचहरी परिसर में आम दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ थी। दोपहर के वक्त कुछ अधिवक्ता टीनशेड के नीचे बैठे हुए थे, तभी अचानक तेज हवा के झोंको के साथ टीनशेड बांस, बल्ली को तोड़ते हुए जमीन पर आ गिरा। अचानक हुई इस दुर्घटना में दिनेश कुमार राय, रमेश सिंह, सुनीता चौधरी, त्रिविक्रम सिंह, उधम सिंह व विपुल सिंह घायल हो गए। घायल साथियों को अधिवक्ताओं ने स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद सिविल व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार की संयुक्त बैठक में अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर तहसील परिसर में स्थायी टीनशेड के निर्माण के साथ ही अन्य समस्याएं दूर करने का निर्णय लिया। कहा कि यदि जिला प्रशासन एक सप्ताह के अंदर टीनशेड निर्माण सहित अन्य समस्याओं को हल नहीं करता है तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर निशांत अख्तर, झनमेजय सिंह,    नन्दकुमार सिंह, हिटलर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रणधीर सिंह व संचालन श्रीप्रकाश सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed