फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shahbaz , Atul topper in race

दौड़ में शाहबाज, अतुल अव्वल

Thu, 28 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 28 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shahbaz , Atul topper in race
पंडित कमलापति त्रिपाठी  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आयोजित दो
विज्ञापन
दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव ने शुभारंभ किया।

इस दौरान बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों की सौ  मीटर दौड़  में शाहबाज सिद्दीकी प्रथम रहे।

चार सौ मीटर में अतुल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जैवलिन  थ्रो में प्रकाश उपाध्याय, गोला प्रक्षेप में पंकज,  लंबी  और ऊंची कूद  में शाहबाज और पांच  हजार मीटर दौड़ में अतुल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं  की  जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता   में नेहा, लंबी कूद में सुमन और गोला प्रक्षेपण  में नेहा प्रथम रहीं।

इस अवसर पर  एएसपी ने  कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें और  स्वस्थ  प्रतिस्पर्धा  का उदाहरण प्रस्तुत करें। खेलों में आगे बढ़ने के काफी अवसर मिलते  हैं।

विद्यालय में  प्राचार्या डा.  विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा  कि खेलों में विजय का नहीं  बल्कि प्रतिस्पर्धा का महत्व है। इससे पूर्व क्रीड़ा प्रभारी डा. मोरध्वज सिंह ने प्रतिभागियों को खेल के प्रति शपथ दिलाई।

इस दौरान  डा. गायत्री माहेश्वरी, डा. सुकृति मिश्रा, डा.  रीतू खरवार, डा.  संगीता, डा. विनय मिश्रा उपस्थित  रहे। संचालन  डा.  राजनाथ यादव ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed