फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shadow dark in 100 houses for five days

पांच दिनों से 100 घरों में छाया अंधेरा, अधिकारी नहीं समझ रहे पीड़ा

Sun, 26 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shadow dark in 100 houses for five days
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बीते बुधवार की रात से फूंके पड़े 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने और विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी बदला नहीं गया है। इससे 100 से ज्यादा घरों में शाम होते ही अंधेरा पसर जा रहा है और लोग उमस भरी भीषण गर्मी में दिन-रात करवट बदल कर बिताने को विवश हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में जले ट्रांसफार्मरों को 24 से 48 घंटे के बीच बदलने का आदेश दिया है। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कम्हरिया गांव में कोट के पास लगे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया है जबकि ट्रांसफार्मर जलने के बाद ग्रामीणों ने बुधवार को ही टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा दी थी। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। गांव के राममूरत सिंह, संजय द्विवेदी, युगेश सिंह, त्रिलोकी सिंह, शिवमूरत सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed