{"_id":"606c5d278ebc3e76a253ebbb","slug":"sexual-assault-victim-eats-toxins-condition-critical-and-case-filed-against-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दुष्कर्म पीड़िता ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दुष्कर्म पीड़िता ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 06 Apr 2021 06:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने घटना से क्षुब्ध किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजन किशोरी को सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस घटना के दूसरे दिन मंगलवार को दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने किशोरी को वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार किशोरी विगत चार अप्रैल को सुबह सिवान में गई हुई थी। इसी बीच विशुनपुरा गांव के दो युवक बलपूर्वक उसे सिवान में खींचकर ले गए और दुराचार कर भाग निकले।
घटना के बाद किशोरी रोते बिलखते घर पहुंची। अपने साथ घटी घटना परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना डेढ़ावल चौकी पर दी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। वहीं लोक लज्जा और घटना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन किशोरी को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यहां हालत में सुधार न होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ श्रुति गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।