{"_id":"b813d60c234a6b571e3e3f4b8c32c019","slug":"sewer-cleaning-with-jcb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से हो रही नाले की सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से हो रही नाले की सफाई
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के पहले नगर पंचायत प्रशासन मुख्य नाले व नालियों की सफाई में जुट
विज्ञापन
गया है। इस क्रम में नगर के अधिकांश हिस्सों में नालियों व नगर से बाहर
निकालने वाले मुख्य नाले की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है।
बुधवार को नगर पंचायत की जेसीबी नगर के पूर्वी छोर पर हाइवे किनारे नाले में कूड़ा-करकट व गंदगी हटाने में जुटी रही।
गौरतलब है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 लोहियानगर, वार्ड नंबर 12 राजीवनगर, वार्ड नंबर 15 गांधीनगर, वार्ड नंबर आठ किदवई नगर समेत पुरानी बाजार के अधिकांश घरों का पानी नालियों के सहारे मुख्य नाले से होकर नगर से बाहर निकलता है।
बरसात के दिनों में उक्त नाले से वार्डों के अतिरिक्त सिवान में जमा पानी भी इसी नाले के सहारे बाहर निकलता है, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने की दशा में बरसात के पानी से कई वार्डों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है।
बीते एक सप्ताह से नाले की जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई जा रही है।
इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि बरसात के दिनों में इस बार उन्हें जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने कहा कि बरसात से पूर्व नाले व नालियों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन जल निकासी की समस्या को लेकर गंभीर है।