फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Several crores rupees spent in name of cleanliness in PDDU Nagar of Chandauli in one year

ये कैसी व्यवस्था: यहां एक साल में सफाई के नाम पर बहा दिए 10 करोड़, फिर भी हर तरफ दिख रहा कूड़ा

Sat, 30 Dec 2023 02:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 02:23 PM IST
सार

चंदौली के पीडीडीयू नगर में सफाई के लिए एक साल में करोड़ों रुपये बहा दिए गए लेकिन, हरह तरफ कूड़े का अंबार दिखने को मिल रहा है। हालांकि यहां सभी वार्डों से हर रोज लगभग 49 टन कचरा निकलता है। सफाई कार्य के लिए पालिका की ओर से 261 कर्मचारियों को लगाया जाता है।

विज्ञापन
Several crores rupees spent in name of cleanliness in PDDU Nagar of Chandauli in one year
chandauli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में सफाई के नाम पर एक साल में 10.10 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे खर्च हो गए। इसके बाद भी हर तरफ कूड़ा और गंदगी ही दिखाई दे रहा है। 25 वॉर्डों की सफाई के लिए 261 सफाईकर्मियों की अच्छी खासी फौज है। इसके बाद भी आलम यह है कि डिवाइडर के किनारे धूल की मोटी परत जमी है, दामोदरदास पोखरे के किनारे महीने भर से कूड़ा बजबजा रहा है, गलियों में पसरे कूड़े के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड है। जहां लगभग ढाई लाख की आबादी निवास करती है। सभी वार्डों से हर रोज लगभग 49 टन कचरा निकलता है। सफाई कार्य के लिए पालिका की ओर से 261 कर्मचारियों को लगाया जाता है। इसमें 38 सफाई कर्मचारी संविदा, 111 सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कार्य करते है। वहीं आउटसोसिंग पर सफाई कार्य में 112 कर्मचारी कार्यरत है। जिसमें 92 कर्मचारी सफाई कार्य में व 20 कर्मचारी कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों के चालक के रूप में विभाग में कार्य करते है। इसके बावजूद भी क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गुरुवार को नगर में एलबीएस कटरा, लाठ नंबर दो पानी टंकी रोड, लाठ नंबर एक के अलावा अन्य जगहों पर कूड़े का ढ़ेर लगा रहा।
विज्ञापन


चार हजार लीटर हर महीने हो जाता है धुआं
नगर पालिका क्षेत्र में निकलने वाले कूड़े को उठाकर एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाने के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल होता है। सूत्रों के अनुसार नगर पालिका मौजूद गाड़ियों में हर माह लगभग चार हजार लीटर डीजल की खपत वाहनों में होती है। यानि तीन लाख 60 हजार रुपये के करीब केवल कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों के डीजल का खर्च होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर उपकरण पर खर्च होते हैं लाखों रुपये

नगर पालिका की ओर से समय-समय पर लाखों रुपये से डस्टबिन, कंटेनर, डंफर प्लेसर आदि खरीदे जाते है। दिंसबर 2021 में पालिका ने लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से हाथ ठेला गाड़ी, स्टील डस्टबीन, कंटेनर आदि सामानों की खरीदारी की थी। इसके अलावा नवंबर माह में नगर पालिका की ओर से 42 लाख रुपये की लागत से 120 नये लोहे के कंटेनर खरीदे गये है। संवाद

क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सफाई नायकों के संग समय-समय पर बैठक कर निर्देश दिये जाते है। गंदगी की शिकायत मिलने पर उसे
त्वरित निस्तारित किया जाता है। -सोनू किन्नर, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed