फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven people injured in wild animal attack

Chandauli News: जंगली जानवर के हमले से सात लोग घायल

Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in wild animal attack
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में रविवार की रात जंगली जानवर ने सात लोगों और दो बकरियों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में घायलों का इलाज कराया। वन विभाग की टीम ने भी छानबीन की लेकिन जानवर का पता नहीं चला। ग्रामीणों भेड़िया होने की बात कही लेकिन डीएफओ ने कहा कि यह अफवाह है। गांव में सियार आया था।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में रविवार की रात जंगली जानवर ने शारदा पाठक, कल्लू गोड़, अनीश पांडेय, और निखिल पांडेय समेत सात लोगों को काट लिया। इसके अलावा दो बकरियों को भी घायल कर दिया। पीड़ित शारदा पाठक ने बताया कि मैं लच्छू ब्रह्म बाबा मंदिर से आरती करने के बाद घर लौट रहा था। तभी पीछे से एक जानवर आया और पैर में काट लिया। खून का रिसाव ज्यादा होने लगा। निजी अस्पताल से उपचार कराने के बाद घर वापस आ रहा था और उसी जानवर ने फिर हमला करना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। उन्होंने बताया कि वह सियार से बड़ा जानवर था और उसका मुंह लंबा था।
विज्ञापन

कोट--------
लक्ष्मणगढ़ गांव में रविवार की रात कुछ लोगों को किसी जीव ने काटा है। फारेस्ट और पुलिस की टीम ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है। वहीं, हमारी टीम निगरानी कर रही है। भेड़िया उस क्षेत्र में कही कोई भेड़िया नही है। सियार गांव में आया होगा। - दिलीप श्रीवास्तव, डीएफओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed