{"_id":"6732637fd042b20616046d87","slug":"seven-hours-of-severe-traffic-jam-police-commissioners-convoy-stuck-in-nine-thousand-vehicles-chandauli-news-c-189-1-svns1010-123040-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सात घंटे का भीषण जाम, नौ हजार वाहनों में फंसा पुलिस कमिश्नर का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सात घंटे का भीषण जाम, नौ हजार वाहनों में फंसा पुलिस कमिश्नर का काफिला
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहा लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जाम की चपेट रहा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लोग जाम से जूझते रहे। इसी बीच डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम में कथा की तैयारियों का निरीक्षण करने जा रहे वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का काफिला भी जाम में फंस गया। सात घंटे के जाम में नौ हजार वाहन फंसे रहे।
चंदौली जिले के सबसे बड़े पड़ाव चौराहे पर जाम की समस्या नासूर बन गई है। वहीं, इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस कोई कारगर उपाय नहीं कर पा रही। यही वजह है कि लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी सात घंटे तक भीषण जाम में हजारों लोग जूझते रहे। पड़ाव से मालवीय पुल होते हुए वाराणसी के भदऊं चुंगी तक, चंदौली की तरफ डांडी तक, रामनगर की तरफ सेमरा तक और बहादुरपुर की तरफ दो किमी तक करीब नौ हजार वाहन फंसे थे। सुबह 11 बजे मालवीय पुल पर जाम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी फंस गए। करीब 45 मिनट बाद किसी तरह उनका काफिला वहां से निकाला गया। इसके बाद दो 12 बजे से स्कूलों की छुट्टी होने पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम और सघन होता गया।
अवैध वाहन स्टैंड से बढ़ी जाम की समस्या
पड़ाव चौराहे पर जाम की सबसे प्रमुख वजहें यातायात पुलिस की लापरवाही और सड़क किनारे अवैध वाहन स्टैंड का संचालन है। सिक्स लेन और फोर लेन बनने के बाद चौराहे के आसपास की सड़कों चौड़ाई तीन गुना तक बढ़ गई है, फिर भी आए दिन जाम लग रहा है। अवैध ऑटो और बस स्टैंड की वजह से सडक पर ही सैकड़ों वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगने लगता है। पिकेट पर पुलिस मौजूद रहती है लेकिन अवैध स्टैंड पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
चंदौली में चल रहा वाराणसी का अवैध ऑटो स्टैंड
पड़ाव चौराहे से मालवीय पुल जाते समय बाएं तरफ का पूरा क्षेत्र चंदौली में आता है। इसके बावजूद वहां वाराणसी के ऑटो का अवैध स्टैंड संचालित होता है। यहां से वाराणसी में पंजीकृत करीब 200 ऑटो चलते हैं लेकिन चंदौली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैने पूछा था कि यहां कैसे ऑटो खड़े होते है तो पुलिसकर्मियों ने बताया था कि यह क्षेत्र वाराणसी में आता है। अगर वह क्षेत्र चंदौली में है तो ऑटो स्टैंड बंद कराया जाएगा।
कोट-
मिर्जापुर में चल रहे मेले की वजह से वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिसके कारण जाम लग रहा है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पड़ाव चौराहे पर यातायात विभाग के तीन टीएसआई, 10 कांस्टेबल के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। - आदित्य लांग्हे, एसपी, चंदौली