{"_id":"680a943ca546fe69cd00cf35","slug":"seven-couples-took-rounds-together-in-a-mass-marriage-chandauli-news-c-189-1-svns1010-130252-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सामूहिक विवाह में सात जोड़ों ने एक साथ लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सामूहिक विवाह में सात जोड़ों ने एक साथ लिए फेरे
विज्ञापन
कंदवा। इमिलिया गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें सात जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और अन्य गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
बैंडबाजों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते बराती विवाह स्थल पर पहुंचे। सामूहिक विवाह समारोह शाम करीब पंच बजे शुरू हुआ। सात कन्याओं का विवाह विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न कराया। इस दौरान निधि संग सूर्य प्रकाश, पंचरतनी संग विदेशी बिंद, माया संग चंदू कुमार, सुमन संग रोशन, जानकी प्रजापति संग कमलेश, भावना संग मिथिलेश, सीमा संग हंसलाल का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान समिति की तरफ से विवाहित जोड़ों को बेड, टीवी, पंखा, दीवार घड़ी और कपड़े व दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार के रूप में प्रदान की गई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह के अलावा सुनील सिंह, इंदल बाबा, संदीप फौजी, अखिलेश सिंह, दीपू सिंह, अंजनी सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंदन सिंह, राजन राय आदि लोग मौजूद रहे।