फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sessions started, three months passed, children did not get books

सत्र शुरू हुए तीन महीने बीते, बच्चों को नहीं मिली किताबें

Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Sessions started, three months passed, children did not get books
कंदवा। परिषदीय विद्यालय भले ही खुल गए हों, लेकिन शिक्षा व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नए सत्र के शुरू हुए तीन माह बीतने के बाद भी नई किताबें नहीं दी गई। इससे पढ़ाई को लेकर अभिभावक, बच्चे और शिक्षक सभी चिंता में हैं।
विज्ञापन

बरहनी विकास क्षेत्र में 82 प्राथमिक, 27 उच्च प्राथमिक और 27 कंपोजिट विद्यालय मिलाकर कुल 136 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें करीब 24 हजार बच्चे नामांकित हैं। नए शिक्षा सत्र के आरंभ होने के तीन माह बाद भी बच्चों को बिना किताबों के या कुछ बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बिना किताब के बच्चों की शिक्षा कैसे पूरी होगी यह अभिभावकों, बच्चों और शिक्षकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है।खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी राम आसरे राम ने बताया कि शासन स्तर से अभी किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। पुरानी सत्र की किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। नई किताबें उपलब्ध होते ही छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed