फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sensation after floating dead body of a young man was found in the dam. A woman body was found a few days ago

चंदौली में हड़कंप: युवक की हत्या कर बांध में फेंका मिला शव, कुछ दिन पहले एक महिला की मिली थी लाश

Fri, 06 Oct 2023 11:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 06 Oct 2023 11:38 AM IST
सार

सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि शव काफी फूला हुआ था, इस वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। देखने से लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Sensation after floating dead body of a young man was found in the dam. A woman body was found a few days ago
चंदौली में हड़कंप: बांध में युवक की तैरती लाश की सूचना पर दौड़ पड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सितंबर महीने में हत्या कर सूटकेस में बंद कर फेंकी गई महिला की लाश की गुत्थी अभी चकरघटृटा पुलिस सुलझा नहीं सकी थी कि शुक्रवार की सुबह फिर एक युवक की हत्या कर लाश को भैसौड़ा बांध में फेंकने से इलाके में सनसनी फैल गई। भोर के वक्त पानी में उतराई लाश देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के भैंसौडा़ बांध में शव मिलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने बांध से लाश को बाहर निकलवाया। करीब पैंतीस साल के युवक की लाश थी। आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने हेतु बांध में रात को फेंका गया है। अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  आसपास खबर फैलने की वजह से ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। 

विज्ञापन


15 सितंबर को मिली थी सूटकेस में लाश
पुलिस ने मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।  शव फूल गया था और उस पर नीला टी-शर्ट, काली बनियान और नीला जींस पैंट मौजूद था। पुलिस आसपास के गांवों में किसी युवक के गायब होने की जानकारी जुटा रही है ताकि पहचान हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। नाक के पास से खून का स्राव हो रहा था। देखने से लग रहा था कि 24 घंटे के भीतर ही उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चकरघटृटा थाना क्षेत्र में ही 13 सितंबर को एक महिला की हत्या कर लाल सूटकेस में बंद कर महदेवा जंगल में फेंकी गई लाश मिली थी। पहचान ना हो सके इसके लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस अब तक इसकी शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। ऐसे में हत्यारे पकड़े जाने की बात तो दूर की कौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि शव काफी फूला हुआ था, इस वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। देखने से लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, पहचान के लिए तस्वीर अन्य थानों में सर्कुलेट कर दी गई है। यदि कोई जानने वाला सामने आता है तो बेहतर होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed