फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Senior parcel clerk caught in railway ticket tout

Chandauli News: रेलवे टिकट क़ी दलाली में पकड़ा गया सीनियर पार्सल क्लर्क

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Senior parcel clerk caught in railway ticket tout
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकटों की दलाली के आरोप में सीनियर पार्सल क्लर्क को गिरफ्तार किया। रविवार की शाम गिरफ्तारी के बाद वाराणसी में तैनात रेलकर्मी के मोबाइल से तीन चालू ई-टिकट और 24 पुराने ई-टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरपीएफ डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार और सीआईबी के निरीक्षक पंकज यादव ने बताया कि एसआई मुकेश कुमार, सीआईबी(केंद्रीय जांच ब्यूरो) के एएसआई दिलीप कुमार, आरक्षी पवन कुमार आदि ई-टिकट दलालों को खोज रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि बुकिंग काउंटर नॉर्थ के पास टिकट दलाल घूम रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची। यहां एक व्यक्ति रिजर्वेशन फॉर्म भर रहा था। टीम को देख कर बाहर जाने लगा। संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अजय कुमार बताया। वह मुगलसराय कोतवाली के परशुरामपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह वाराणसी में सीनियर पार्सल क्लर्क है।
विज्ञापन

आरक्षण कार्यालय में आने का कारण पूछने पर वह कुछ नहीं बता सका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक फोटो काउंटर टिकट, एक भरा हुआ रिजर्वेशन फॉर्म, एक खाली रिजर्वेशन फॉर्म मिला। उसके मोबाइल की जांच करने पर पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए तीन ई-टिकट मिले, जिसकी कीमत 6586 रुपये थी। 24 पुराने ई-टिकट भी मिले जिनकी कीमत 35,957 रुपये है। पुलिस के मुताबिक उसने स्वीकार किया कि वह अपनी पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे के ई-टिकट बनाकर जरूरतमंदों को 200- 300 रुपये अधिक लेकर बेच देता है। पीडीडीयू जंक्शन के काउंटर से तत्काल टिकट निकाल कर लोगों को अधिक मूल्य पर बेचता है। निरीक्षकों ने बताया कि दलाली के आरोपी रेलकर्मी पर कार्रवाई कि जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed