फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Senior litterateurs set out on literary and cultural tour of Buddhist circuit

Chandauli News: बौद्ध परिपथ की साहित्यिक, सांस्कृतिक यात्रा पर निकले वरिष्ठ साहित्यकार

Wed, 16 Oct 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Senior litterateurs set out on literary and cultural tour of Buddhist circuit
पीडीडीयू नगर। 'चरथ भिक्खवे चारिकं बहुजन हिताय बहुजन सुखाय, लोकानुकंपाय अत्थाय हिताय सुखाय देव मनुस्सानं।' गौतम बुद्ध के इस सूत्र वाक्य को आत्मसात करते हुए वरिष्ठ साहित्यकारों का की यात्रा मंगलवार को चंदौली पहुंची। गोधना मोड़ पर साहित्यकार डॉ. अवधेश दीक्षित और खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रा के संयोजक और साहित्यकार प्रो. सदानंद साही ने कहा कि बुद्ध की धरती कुशीनगर, लुंबिनी, बोधगया और सारनाथ बौद्ध परिपथ की साहित्यिक, सांस्कृतिक यात्रा चरथ भिक्खवे 15 से 25 अक्टूबर तक होगी। इसका शुभारंभ मंगलवार को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में कुलपति प्रो. डब्ल्यू डी नेगी की अध्यक्षता में हुआ। हिंदी के वरिष्ठ आलोचक डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि यह ज्ञान यात्रा है, जिसके संस्मरण और अनुभव हम आजीवन संजोकर रखेंगे। कवि ज्ञानेंद्रपति, कवियत्री गगन गिल, रंजना अरगड़े, डॉ. प्रकाश उदय, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. मृदुला सिन्हा, डॉ. जाह्नवी सिंह, डॉ. रमाशंकर सिंह, डॉ. निरंजन यादव, आनंदरूप, शैलेंद्र सिंह, डॉ. विहाग वैभव, अंशु प्रिया, सना सबा इसमें शामिल हैं। इनका स्वागत करने वालों में डॉ. अवधेश दीक्षित, नन्द बॉक्सिंग अकादमी के कोच कुमार नंदजी, अभिषेक यादव, अरविंद मिश्र, अमन चौहान, अमन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed