फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Self-reliance will change the social status of women

स्वावलंबन से बदलेगी महिलाओं की सामाजिक स्थिति

Tue, 20 Oct 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Self-reliance will change the social status of women
चकिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को सिकन्दरपुर स्थित आदर्श सेवा विद्यालय परिसर में कोतवाली पुलिस के तत्वावधान में महिला जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार ने कहा कि महिलाओं में स्वावलंबन से उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर होने के साथ ही अपनी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक होना होगा। कहा कि पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए 1090, 181, 1076 तथा 112 नम्बर की व्यवस्था की गयी है। किसी भी तरह की असुरक्षा की संभावना पर महिलायें इन नंबरो का प्रयोग करके पुलिस की सहायता ले सकती है। उन्होंने कहा कि घर-परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पुरूषों के साथ ही महिलाओं को भी धन उर्पाजन जरूरी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति के बहकावे में महिलाओं को नहीं आना चाहिए और उस व्यक्ति का फोटो अपनी मोबाईल में खींच लेना चाहिए। इस दौरान महिलाओं में अपर पुलिस अधीक्षक ने मास्क का वितरण किया। संगोष्ठी में कोतवाल रहमतुल्ला खान, प्रधान हीरालाल यादव, राजीव पाठक, शीतला केशरी, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा सहित सिकन्दरपुर, बरौझी, पर्वतपुर, परसिया, बीकापुर सहित दर्जना गांवो की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलायें उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed