फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Self center will be arranged for the differently-abled in the UP board examination

यूपी बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के लिए की जाएगी स्वकेंद्र की व्यवस्था

Fri, 04 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Self center will be arranged for the differently-abled in the UP board examination
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई। जल्द ही केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। साथ ही इस बार दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दिव्यांग परीक्षार्थी को 40 प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र सीएमओ से प्रमाणित देना होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र निर्धारण को लेकर तैयारी शुरू कर दी। विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर छात्रों व स्कूल की जानकारी का अपलोड करनी है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के लिए मानक तय कर दिया है। बालक-बालिका परीक्षार्थियों के लिए केंद्र की दूरी भी तय रहती है। बालक परीक्षार्थियों के लिए 10 किलोमीटर और बालिका परीक्षार्थियों के लिए पांच किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र निर्धारण किया जाएगा। अगर किसी दिव्यांग परीक्षार्थी के पास सीएमओ से प्रमाणित सर्टिफिकेट नहीं है तो उनका परीक्षा केंद्र भी पांच किलोमीटर की दूरी पर रखने के निर्देश बोर्ड से जारी किए गए हैं। जिन दिव्यांग छात्रों के पास 40 फीसद या उससे ऊपर का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं है, उनको पांच किलोमीटर की दूरी पर ही केंद्र मिलेगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अपने संस्थान की आधारभूत सूचना व सुविधाओं के बारे में सभी स्पष्ट व सही सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड सूचना सत्यापन के दौरान गलत पाई गई तो संबंधित संस्थाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे देखते हुए प्रमाण पत्रों की जांच भी सही से हो सकेगी। वहीं दिव्यांग भी इस व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। दिव्यांग छात्रों की सूची तैयार करा ली गई है। नेत्र से दिव्यांग परीक्षार्थियों को सहायक देने की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ .वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed