{"_id":"653177ddb3942fcc1307dc52","slug":"selection-of-five-cooperative-societies-of-the-district-for-jan-aushadhi-kendra-chandauli-news-c-189-1-va11003-4660-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जन औषधीय केंद्र के लिए जिले की पांच सहकारी समितियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जन औषधीय केंद्र के लिए जिले की पांच सहकारी समितियों का चयन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में किसानों को सहकारी समितियों पर जन औषधीय केंद्र की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए पांच समितियों का चयन किया गया है। इसके अलावा जिले की 31 समितियों पर पहले चरण में सहज जन सेवा केंद्र खोलने की तैयारी है।
सहकारी समिति से जुड़े किसानों व अन्य को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले की पांच साधन सहाकारी समितियों चकिया, व्यासपुर, नोनार, संघती और अवही समिति को जन औषधीय केंद्र खोलने के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा जिले की सभी केंद्रों पर सहज जन सेवा केंद्र खोलने की तैयारी है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में अभी हाल ही में बी पैक्स अभियान के तहत 27 हजार के करीब नए सदस्यों को एक से 30 सितंबर के बीच जोड़ा गया। 75 हजार सदस्य इससे पहले से ही मौजूद थे। कुल मिलाकर जिले की 83 समितियों से एक लाख दो हजार के करीब सदस्य हो गए हैं। अब इनकों सुविधाएं देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पहले चरण में 31 का चयन कर लिया गया है। 52 समितियों के चयन की प्रक्रिया जारी है।