फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeking treatment advice from the internet, their condition is worsening.

Chandauli News: इंटरनेट से ले रहे उपचार की सलाह, बिगड़ रही हालत

Mon, 19 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seeking treatment advice from the internet, their condition is worsening.
कंदवा। ठंड के मौसम में वायरल बुखार और इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग डॉक्टर की जगह खुद ही एआई या इंटरनेट के जरिये इलाज ढूंढ रहे हैं। गुड़, हल्दी, लौंग जैसे घरेलू नुस्खों को ही पूरा उपचार मानकर बीमारी को हल्के में ले रहे हैं। नतीजा यह कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। हाल के दिनों में अस्पतालों में ऐसे मरीज बढ़े हैं, जो कई दिन तक घर पर ही गुड़-काढ़ा, हल्दी वाला दूध, लौंग-अदरक का उबला पानी, गूगल या एआई पर सुझाए गए उपाय का इस्तेमाल करते रहे, पर जब बुखार उतरने की बजाय बढ़ गया, तब अस्पताल पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हर 50 में से लगभग 10-12 मरीज ऐसे ही आ रहे हैं। उन्होंने पहले खुद से दवा ली, जब बुखार ठीक नहीं हुआ तो अस्पताल आए। चिकित्सकों का कहना है कि ये घरेलू नुस्खे कुछ मामलों में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं, लेकिन इनकी कोई तय डोज या वैज्ञानिक उपचार पद्धति नहीं होती, इसलिए केवल इन्हें ही इलाज मान लेना गलत है। चिकित्सकों के अनुसार, वायरल, डेंगू, टाइफाइड और फ्लू जैसे संक्रमणों में लक्षण एक जैसे लगते हैं। ऐसे में खुद दवा लेना, गलत एंटीबायोटिक लेना या एआई व इंटरनेट से नुस्खे अपनाना कभी-कभी स्थिति गंभीर कर देता है। चिकित्सकों के अनुसार 48 घंटे से ज्यादा बुखार रहे तो अनिवार्य रूप से जांच कराएं। बिना सलाह एंटीबायोटिक न लें। तेज बुखार, उल्टी, बदन दर्द, प्लेटलेट में गिरावट जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं। डॉक्टरों का कहना है कि अब कई मरीज तब आ रहे हैं जब वायरल बढ़ चुका होता है। चिकित्सकों का साफ कहना है कि इंटरनेट, गूगल या एआई से सलाह जानकारी देने का माध्यम है, डॉक्टर का विकल्प नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed